श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
28-Apr-2020 08:43 AM
PATNA : पटना का आईजीआईएमएस और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान लॉकडाउन के बीच मरीजों की राह देख रहा है। बुलाने पर भी मरीज हॉस्पिटल नहीं आ रहे हैं। गंभीर बीमारियों के मरीज भी इलाज से करता रहे हैं। हालात ये है कि इन दोनों अस्पतालों में मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती ही चली जा रही है।
पटना के आईजीआईएमएस में 450 से अधिक, जबकि इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में करीब 200 ऐसे मरीज हैं। इनमें किसी को बाइपास सर्जरी करानी है तो किसी एंजियोप्लास्टी। किसी को एंजियोग्राफी करानी है तो किसी को पेसमेकर लगवाना या वॉल्ब बदलवाना है। लॉकडाउन के बाद से वेटिंग लिस्ट जस की तस बनी हुई है। इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में140 मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी, तो 55 की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। वहीं आईजीआईएमएस में 450 से अधिक मरीज ओपन हार्ट सर्जरी के लिए इंतजार कर रहे हैं।
इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार बताते हैं कि जिन मरीजों को डेट दी गई थी, उनमें से कई से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन सभी ने लॉकडाउन में आने में खुद को सक्षम नहीं बताया है। मरीज फोन पर दवा पूछ कर ही काम चला रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि लॉकडाउन में मरीज इलाज कराने आते तो शायद वेटिंग लिस्ट कम हो जाती। लेकिन अब लिस्ट लंबी होती चली जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...