ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / इंसानों से लेकर जानवरों तक के हमदर्द दारोगा पर गिरी गाज, पटना के...

इंसानों से लेकर जानवरों तक के हमदर्द दारोगा पर गिरी गाज, पटना के SSP ने कर दिया सस्पेंड

13-Apr-2020 07:53 AM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच मुश्किलों का सामना कर रहे इंसानों को मदद करने वाले भी आगे आ रहे हैं। लगातार कई समाजसेवी भूखे लोगों को खाना खिला रहे हैं। पटना के पीरबहोर थाने में तैनात दारोगा वर्ल्डजीत कुमार भी लॉकडाउन के बीच कुछ दिनों से ऐसा ही करते नजर आ रहे थे। वर्ल्डजीत कुमार ना केवल इंसानों के बीच थाना बांट रहे थे बल्कि सड़क पर खड़े आवारा कुत्तों तो लगातार बिस्किट भी दे रहे थे। दरोगा वर्ल्डजीत कुमार अपनी तरफ से की जा रही इस मदद की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे लेकिन अब उनके ऊपर गाज गिर गई है।


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने दारोगा वर्ल्डजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वर्ल्ड जीत कुमार पर आरोप है कि वह अपनी ड्यूटी अच्छे तरीके से नहीं कर रहे थे। उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने टाउन डीएसपी को जांच का जिम्मा दिया था और टाउन डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर ही दारोगा वर्ल्डजीत कुमार के ऊपर एक्शन लिया गया है। 


दारोगा वर्ल्डजीत कुमार को भले ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है लेकिन महकमे में इस बात की चर्चा है कि सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा ब्रांडिंग करना दारोगा जी को भारी पड़ गया। वह लगातार फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपनी तरफ से जरूरतमंदों को दी जा रही मदद का फोटो शेयर कर रहे थे और यही बात पटना पुलिस के बड़े अधिकारियों को नागवार गुजर रही थी। पटना पुलिस के बड़े अधिकारी से लेकर जवान तक लगातार काम कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी ने अपनी ब्रांडिंग के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया है जबकि दारोगा वर्ल्डजीत कुमार सोशल मीडिया पर लगातार इन बातों को शेयर कर रहे थे।