Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
13-May-2024 11:36 AM
By First Bihar
PATNA : पटना में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के नामांकन में भी मौजूद रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार (14 मई) को तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश के अलावा एनडीए के कई बड़े नेता, मंत्री और सासंद शामिल होंगे।
दरअसल, एनडीए अपनी एकजुटता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हालांकि बिहार में विपक्ष ने कई बार यह आरोप लगाया है कि एनडीए में बीजेपी सीएम नीतीश कुमार को साइड करके चल रही है। यही वजह है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी की चुनावी जनसभाओं में नजर नहीं आते हैं। लेकिन अब इन सारे सवालों पर विराम लगाते हुए अब सीएम नीतीश और पीएम मोदी हर जगह कंधे से कंधा मिलाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी हो कि पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके लिए पीएम के इस नामांकन को बीजेपी स्पेशल बनाना चाहती है। यही वजह है कि एनडीए के सभी दलों के बड़े नेताओं और सीएम को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है। लिहाजा, सीएम नीतीश कुमार को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
बताते चलें कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव 7वें चरण यानी अंतिम फेज में 1 जून को मतदान होगा। जिसके लिए पीएम मोदी मंगलवार 14 मई को अपना नॉमिनेशन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में यूपी सरकार के मंत्री और विधायकों के अलावा एनडीए गठबंधन के सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगी। ऐसे में बिहार से सीएम नीतीश कुमार के पहुंचने की भी खबर है।