Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
10-Apr-2020 06:32 AM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन आज से 5 संवेदनशील इलाकों में हर घर पहुंचकर सर्वे की शुरुआत करेगी। राजधानी के जिन 5 अति संवेदनशील इलाकों में घर-घर का सर्वे किया जाएगा उनमें पटना सिटी, फुलवारी, दीघा, खेमनीचक बाईपास और संपतचक का इलाका शामिल है।
पटना के इन इलाकों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं लिहाजा अब जिन इलाकों में पॉजिटिव के सामने आए हैं उनके 3 किलोमीटर के दायरे में हर घर का सर्वे किया जाएगा। पटना के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ था वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अभी होम आइसोलेशन में हैं बावजूद इसके मौजूदा स्थिति का पता लगाने के लिए सर्वे की तैयारी जिला प्रशासन ने की है।
राजधानी के इन 5 अति संवेदनशील इलाकों में सर्वे करने वाली टीम के अंदर डॉक्टर के साथ-साथ निगम के सफाई निरीक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम शामिल रहेंगी। एक हफ्ते तक चलने वाले इस सर्वे में घर-घर जाकर टीम यह जानकारी हासिल करेगी की कोरोना संक्रमण को लेकर मौजूदा स्थिति क्या है। क्या इस इलाके में किसी भी घर के अंदर कोरोना के लक्षण वाले किसी व्यक्ति की पहचान की गई है यह जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी।