ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / पटना हाईकोर्ट में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, परिसर में हड़कंप

पटना हाईकोर्ट में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, परिसर में हड़कंप

14-Jul-2020 07:02 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. पटना उच्च न्यायालय में 3 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है. इससे पहले पटना हाईकोर्ट के 18 सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद से परिसर में ही कोरोना जांच केंद्र का कैंप लगाया जा रहा है.


पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एन के पांडे ने एक नोटिस जारी किया है. पटना के जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त एक मेडिकल टीम पटना हाई कोर्ट परिसर में कोविड - 19 की जांच कर रही है. आज 121 अधिकारियों और कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया. जिसमें से 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. जबकि 118 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है.


news image


हाई कोर्ट परिसर में मेडिकल टीम 16 जुलाई तक जांच के लिए कैंप लगाएगी. वैसे ऑफिसर, स्टाफ (कोर्ट के दैनिक वेतनभोगी समेत), जिन्हें पहले ही निर्धारित समय दिया जा चुका है, उन्हें कोर्ट के मार्बल हॉल के निकट पश्चिमी पोर्टिको पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है. वैसे सभी ऑफिसर/ स्टाफ दिए गए निर्धारित समय पर कोर्ट द्वारा जारी वैध पहचान पत्र या नए नियुक्त किये गए व्यक्ति, कोर्ट के रजिस्ट्री के ऑफिसर द्वारा दिये गए पहचान प्रमाण पत्र के साथ स्थान पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है.


news image


13 जुलाई को जारी किए गए नोटिस के अनुसार कोर्ट के कोर्ट ऑफिसर को असिस्टेंट कोर्ट ऑफिसर्स के साथ, जांच में सहूलियत के लिए सामाजिक दूरी और सरकार द्वारा दिए गए मानदंडों को बनाये रखते हुए व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है.