BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
07-Feb-2023 07:48 AM
By First Bihar
PATNA: BPSC की 31वीं न्यायिक पदाधिकारी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाइकोर्ट ने परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है। पटना हाई कोर्ट की जस्टिस पीवी बजंत्री और जस्टिस अरुण कुमार झा की खंडपीठ ने ऋषभ रंजन और कुणाल कौशल सहित 17 अभ्यार्थियों की रिट याचिकाओं की सुनवाई की और चार सप्ताह के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायिक पदाधिकारियों की नियुक्तियां, मामले में पारित अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा। याचिकाकर्ताओं BPSC पर भर्ती नियमावली और परीक्षा के विज्ञापन की कंडिकाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आयोग ने मनमाने तरीके से मुख्य परीक्षा में अयोग्य अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू में बुलाया और पूरे भर्ती प्रक्रिया को अनियमित और अवैध बना दिया। इस परीक्षा में राज्य में 214 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक दंडाधिकारी सफल हुए थे।
याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट को बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया में बिहार न्यायिक सेवा भर्ती नियमावली 1955 के नियमों की अनदेखी की गयी है। आयोग ने वैसे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया, जिनका मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में न्यूनतम कट ऑफ अंक से 12 फीसदी अंक कम था। एक ओर भर्ती नियमावली का नियम 15, आयोग को न्यूनतम कटऑफ अंक में पांच फीसदी की रियायत देने की इजाजत देता है लेकिन आयोग ने कई आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों को मनमाने तरीके से न्यूनतम अंक में 12% की रियायत देकर इंटरव्यू में बुलाया। इंटरव्यू में वैसे अभ्यार्थी,जिन्हें मुख्य परीक्षा में कटऑफ से 12 प्रतिशत कम मिले, उन्हें साक्षात्कार का अंक 80 से 85 फीसदी देते हुए उन्हें पूरी परीक्षा में योग्य घोषित कर दिया गया।
साक्षात्कार की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने परीक्षा के रिजल्ट को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि मुख्य परीक्षा के अंकों के गुण- दोष के आधार पर नये सिरे से योग्यता सूची तैयार कर फिर से साक्षात्कार करायी जाये। इस मामले में हाइकोर्ट ने बीपीएससी से भी जवाब तलब किया है। मामले पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।