ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / पटना - हाजीपुर में सड़क पर जल गई कार, शॉर्ट सर्किट की...

पटना - हाजीपुर में सड़क पर जल गई कार, शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग...

03-Feb-2023 09:53 AM

By First Bihar

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पासवान चौक के पास एक चलती कार में आग लग गई। आग की लपेंटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जल कर राख हो गई। गनीमत यह रही कि, इस घटना में कोई बड़ा हताहत नहीं हुई।


दरअसल, हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पटना हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देर रात पासवान चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग गयी ।आग इतनी बढ़ गई की कुछ ही मिनट में कार पूरी तरह जल के खाक हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठे लोग पटना से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान पासवान चौक  के समीप अचानक गाड़ी में  धुआं उठने लगा । कार के अंदर धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ से आनन-फानन में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सभी को गाड़ी से भागने को कहा गया।  कार में बैठे चालक समेत चार लोगों ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई । अचानक चलती कार में आग लगने की लोगों ने सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई । पुलिस और दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया । कार पर सवार लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने आशंका जता रहे हैं । 


आपको बता दें कि, देर रात  घटनास्थल पर काफी की भीड़ उमड़ गई थी । लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे थे । कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित है, दो दमकल कि गाड़ी आग पर काबू पा लिया है कुछ देरतक  हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। बताया जा रहा है कि  इस गाड़ी में दो महिला एक बच्ची दो पुरुष सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बच गए। एक बड़ी हादसा टल गई। गाड़ी जलते समय कस कस कर आवाज भी कर रही थी। बीच सड़क पर लग्जरी कार चलते देखा लोगों का लगातार भीड़ बढ़ता जा रहा था।  महात्मा गांधी सेतु पुल से लेकर मुजफ्फरपुर रोड तक दोनों लेन में जाम लग गया था।  जिसे यातायात पूरी तरीके से रुक गई।  घटनास्थल पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस कार में लगी आग बुझने के बाद यातायात को फिर से चालू कराया। 


अग्निशामक के अधिकारी सत्येंद्र सिंह हमें सूचना मिला है की पासवान चौक लग्जरी कार में आग लगी हुई है। जिस पर हमने एक यूनिट लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। दूसरा यूनिट बाद में आई । कार में लगी आग बुझ दिया गया है लेकिन इसमें कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं है।