ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना DPS की मनमानी पर नोटिस, गाइडलाइन से बाहर जाकर बढ़ाई है फीस

पटना DPS की मनमानी पर नोटिस, गाइडलाइन से बाहर जाकर बढ़ाई है फीस

08-Apr-2020 08:15 AM

PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में  स्कूल प्रबंधन से 1 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा  है. लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना के कई स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए बेतहाशा फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं. नए सत्र में 7 फ़ीसदी से अधिक शुल्क बढ़ाने वाले स्कूलों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है. ऐसे स्कूलों की पहचान की जा रही है जिन्होंने 7 फ़ीसदी से अधिक फीस बढ़ाई है.

 इसी क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर पटना के डीपीएस स्कूल को नोटिस भेजा गया है.  अन्य शुल्क में निर्धारित 7 फ़ीसदी से अधिक वृद्धि किन परिस्थितियों में की गई है इसकी जानकारी स्कूल से मांगी गई है. अगर कोई स्कूल शुल्क वृद्धि करता है तो उसे इसकी पूरी वजह बतानी पड़ेगी.  डीपीएस के बाद ही कई दूसरे स्कूल भी रडार पर आ गए हैं आरडीडीई जल्द ही उन स्कूलों को भी नोटिस भेजेगा जिन्होंने 7 फ़ीसदी से अधिक फीस बढ़ाई है.

बता दें कि पटना के डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने शनिवार को अपना नया स्कूल फीस का स्ट्रक्चर जारी किया था, जिसमें सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए 7 फिसदी से अधिक फीस में बढ़ोतरी की गई थी.सरकार के आदेश के अनुसार स्कूल 1 साल में 7 फिलदी  से अधिक अपने फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं, लेकिन इन सब के ठीक विपरीत डीपीएस ने सरकार के आदेश को नजरअंदाज करते हुए मिसलेनियस फी में 18.75 फिसदी और ट्रांसपोर्टेशन फीस में 17 फिसदी की बढ़ोतरी की है.  

बता दें कि बिहार निजी विद्यालय समिती की वर्तमान गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी स्कूल 7 फिसदी से अधिक प्रबंधन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं. यदि कोई स्कूल ऐसा कर रहा है तो अभिभावक इसकी शिकायत rdde.patna@gmail.com पर कर सकते हैं. इसकी जांच की जाएगी और सही शिकायत पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी.