ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / Patna Crime News: अक्षरा सिंह ने 50 लाख रंगदारी मांगने की झूठी कहानी...

Patna Crime News: अक्षरा सिंह ने 50 लाख रंगदारी मांगने की झूठी कहानी गढ़ी थी, पुलिस छानबीन में हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

13-Nov-2024 08:05 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर (Akshra Singh) ने 50 लाख रूपये रंगदारी मांगने झूठी कहानी गढ़ी थी. अक्षरा सिंह की शिकायत के बाद मामले की छानबीन में लगी पटना पुलिस ने यही नतीजा निकाला है. हालांकि पुलिस ने धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है.


बता दें कि मंगलवार को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. इसके बाद पटना पुलिस ने भोजपुर जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पटना पुलिस उस व्यक्ति को भोजपुर जिले से गिरफ्तार जांच के लिए पटना लेकर आई है. उससे पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है.


स्टेज शो में आने को लेकर था विवाद

पटना एसएसपी का प्रभार संभाल रहे डीआईजी राजीव मिश्रा ने रंगदारी वाली बात से इनकार किया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अक्षरा सिंह को किसी कार्यक्रम में बुलाया गया था. उसके आयोजकों के साथ उनका विवाद हो गया था. आयोजकों की टीम से ही किसी ने एक्ट्रेस को कॉल किया था. उस कॉल में धमकी दी गयी थी.


दरअसल अक्षरा सिंह ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि 12 नवंबर की रात दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया था. जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, सामने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की. कॉल करने वाले ने अक्षरा से कथित तौर पर 50 लाख रुपये की मांग की और दो दिनों के भीतर पैसा नहीं देने पर जान से मारने की बात कही. धमकी मिलने के बाद अक्षरा ने डीआईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी.


अक्षरा सिंह ने पुलिस से कहा था कि उन्हें पहला कॉल रात 12.20 बजे और दूसरा कॉल उसके एक मिनट बाद आया था. कॉल करने वाले ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर 50 लाख रुपये नहीं दी गई तो उनकी जान को खतरा होगा. बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा और गायन में काफी चर्चित रही हैं. काम के बजाय वह अलग अलग कारणों से ज्यादा चर्चे में रही हैं. वह एक्टिंग के साथ ही सिंगिग भी करती हैं. कुछ ही महीने पहले वह प्रशांत किशोर के जन सुराज से अभियान से भी जुड़ीं थीं. 


अक्षरा सिंह ने पुलिस से कहा कि उन्हें पहला कॉल रात 12.20 बजे और दूसरा कॉल उसके एक मिनट बाद आया था। कॉल करने वाले ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर 50 लाख रुपये नहीं दी गई तो उनकी जान को खतरा होगा। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने रवि किशन के साथ सत्यमेव जयते से अपना डेब्यू किया था। वह एक्टर के साथ ही मशहूर सिंगर भी हैं। अक्षरा बिग बॉस समेत अन्य रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी स्थानीय राजनीति में भी गहरी दिलचस्पी है। वह प्रशांत किशोर के जन सुराज से अभियान से भी जुड़ीं।