ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से, 10 लोगों को ह्यूमन...

पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से, 10 लोगों को ह्यूमन ट्रायल कर लिए बुलाया गया

13-Jul-2020 07:32 AM

PATNA : कोरोना वैक्सीन का ट्राइल आज से शुरू हो रहा है। पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए 10 लोगों को बुलाया गया है। ट्रायल के लिए 50 से ज्यादा लोगों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन एम्स प्रशासन ने 10 लोगों को ही ट्रायल के लिए बुलाया है। 


पटना एम्स प्रशासन ने जिन 10 लोगों को वैक्सीन ट्रायल के लिए बुलाया है उनकी उम्र 18 से 55 साल के बीच है। आज पहली बार इनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा। उसके बाद आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक जिन लोगों की रिपोर्ट सही पाई जाएगी उन्हें वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। वैक्सीन का पहला डोल देने के बाद डॉक्टरों की टीम दो-तीन घंटे उन लोगों पर नजर रखेगी जिन पर ट्रायल किया जा रहा है फिर वापस इन्हें घर भेज दिया जाएगा। 


ह्यूमन साल के दूसरे दौर में 14 दिन बाद वैक्सीन का सेकेंड डोज दिया जाएगा। आईसीएमआर और भारत बायोटेक की तरफ से बनाए गए इस वैक्सीन का पटना एम्स में 5 डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ट्रायल कर रही है। पटना एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीएम सिंह ने ने जानकारी दी है कि एम्स की तरफ से जारी किए गए फोन नंबर पर लगातार लोग वैक्सीन ट्रायल के लिए संपर्क साध रहे हैं लेकिन हम लिमिटेड तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।