ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पाटलिपुत्र सीट पर रीतलाल ने ठोका दावा, बोले- RJD अध्यक्ष चाहते हैं हम...

पाटलिपुत्र सीट पर रीतलाल ने ठोका दावा, बोले- RJD अध्यक्ष चाहते हैं हम लड़ें लोकसभा चुनाव; बेटी का टिकट काटेंगे लालू?

21-Mar-2024 02:10 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही पसंदीदा सीटों पर दावेदारी भी शुरू हो गई है। आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव ने लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती की रही पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोक दी है। रीतलाल यादव ने कहा है कि खुद लालू प्रसाद चाहते हैं कि वे पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ें। अब सवाल उठ रहा है कि क्या लालू अपनी ही बेटी का टिकट काट पाएंगे।


दरअसल, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने दावा किया है कि लालू प्रसाद चाहते हैं कि पाटलिपुत्र सीट से वे लोकसभा का चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि पाटलिपुत्र सीट से हम चुनाव जीतें। मेरी कहीं से भी कोई दावेदारी नहीं है, महागठबंधन का 40 सीट पर दावेदारी है। जो वो बोलेंगे उनके अनुसार हमें चलना है। हम लोग सिपाही हैं और तैयार रहते हैं। किसी पार्टी के द्वारा कैंडिडेट के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। धीरे-धीरे सब हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही इसका जवाब देंगे,   उन्हीं को अधिकृत किया गया है।


बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा का अस्तित्व नए परिसीमन के बाद आया था।  2009 में पाटलिपुत्र सीट के लिए पहला चुनाव हुआ था। नए परिसीमन के बाद से इस क्षेत्र पर एनडीए का कब्जा रहा है। वर्ष 2009 में जदयू के रंजन प्रसाद यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शिकस्त दी थी। उसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में हुए चुनाव में भाजपा के रामकृपाल यादव ने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को हराया था। 


पटना के पाटलिपुत्र सीट पर लड़ाई का एक कोण हमेशा से लालू परिवार ही रहा है। लालू प्रसाद यादव और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती दोनों इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन बाप-बेटी में से कोई चुनाव जीत नहीं सका है। 2014 लोकसभा चुनाव हारने के बाद मीसा भारती राज्य सभा चली गईं थीं लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में लालू परिवार और राजद ने एकबार फिर से मीसा भारती को ही मैदान में उतार दिया था हालांकि लालू की बेटी को एक बार फिर से हार का मुंह देखना पड़ा था। अब कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र सीट लालू फैमिली के पास रहेगी या परिवार से बाहर किसी दूसरे को मौका मिलेगा।