मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
03-Apr-2024 10:56 AM
By First Bihar
SIWAN : लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। आयोग की तरफ से डेट जारी किए जाने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट चुकी हैं। इसी बीच पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए मेरे पति ने अपने प्राण त्याग दिए, अब वही पार्टी मुझे इज्नोर कर रही है।
दरअसल, सीवान जिले के गुठनी प्रखंड में हिना शहाब ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान राजद पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जिस पार्टी को सींचने का काम किया, जमीन से उठाकर उसे आसमान तक पहुंचाया। अब उनके नहीं रहने पर आज उसी पार्टी ने मुझे इग्नोर कर दिया। इस बयान के बाद हिना शहाब का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मालूम हो कि वह इस बार सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वीडियो में भावुक होकर हिना शहाब ने अपना बयान दिया है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। हिना शहाब के इस बयान के बाद से सीवान की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। जबतक मोहम्मद शहाबुद्दीन जीवित थे, तबतक राजद ने हिना को सिवान से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था।
मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बाद राजद ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को राजद ने सीवान लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में हिना के समर्थकों का कहना है कि इस बार हम लोग राजद का पुरजोर विरोध करेंगे। सीवान व उसके आसपास के इलाकों में उनका खासा प्रभाव रहा है। हालांकि, उनके निधन के बाद क्षेत्र की राजनीतिक हवा बदलने लगी, तो राजद ने भी शहाबुद्दीन के परिवार से दूरियां बना लीं। बताते चलें कि बिहार के सीवान से पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की साल 2021 में कोरोना से न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। वह दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 21 अप्रैल, 2021 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तिहाड़ जेल प्रशासन और पूर्व सांसद का इलाज करने वाले दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल ने उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।