ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / पास में गाड़ी नहीं लेकिन 6 लाख रूपये की बोली लगाकर खरीदा VIP...

पास में गाड़ी नहीं लेकिन 6 लाख रूपये की बोली लगाकर खरीदा VIP नंबर, मनचाहे नंबर के लिए पैसे खर्च करने का तोड़ा रिकार्ड

03-Apr-2021 07:37 PM

DESK : क्या कोई आदमी जिसके पास अपनी गाड़ी नहीं हो, वह वीआईपी नंबर पाने के लिए 6 लाख रूपये की बोली लगा सकता है? लेकिन इस शख्स ने पूरे 6 लाख एक हजार रूपये खर्च कर वीआईपी नंबर खरीद भी लिया है. सुनने में भले ही ये हैरान करने वाली बात लगे लेकिन मामला सच है.


लखनऊ में वीआईपी नंबर के शौकीन ने लगायी बोली
उत्तर प्रदेश में ये वाकया हुआ है. लखनऊ में एक शख्स ने ये कारनामा किया है. उसके पास अब तक कोई गाड़ी नहीं है. लेकिन उसने 6 लाख एक हजार रूपये खर्च कर यूपी 32 एमए 0001 नंबर हासिल कर लिया है. उसने ये नंबर हासिल करने के लिए इतनी बड़ी बोली लगाई कि पिछले सारे रिकार्ड टूट गये. उत्तर प्रदेश में किसी ने अब तक इतने पैसे खर्च कर वीआईपी नंबर नहीं खरीदा था.


दरअसल उत्तर प्रदेश की सरकार ने ये तय कर रखा है कि गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए लोगों से बोली लगवायी जाये. सरकार एक न्यूनतम पैसा तय कर देती है, उसके बाद उस नंबर के खरीदार बोली लगाते हैं. जो सबसे ज्यादा पैसे की बोली लगाता है नंबर उसी का हो जाता है.


आखिरी समय में लगायी बोली
लखनऊ के आऱटीओ ऑफिस ने वीआईपी नंबर के लिए 27 मार्च से बोली शुरू की थी. 2 अप्रैल की शाम तक बोली लगाने की आखिरी सीमा रखी गयी थी. आरटीओ ऑफिस ने UP32MA-0001 नंबर का न्यूनतम मूल्य 1 लाख रूपये तय कर रखा था. इस नंबर को हासिल करने के लिए लोग बोली लगा रहे थे. शुक्रवार की शाम जब बोली लगाने का समय खत्म हो रहा था तो किसी ने 6 लाख रूपये की बोली लगा थी. लेकिन आखिरी वक्त में प्रवीण नाम के आदमी ने 6 लाख एक हजार रूपये की बोली लगायी औऱ इस नंबर को अपने पाले में कर लिया.


आरटीओ ऑफिस के मुताबिक वीआईपी नंबर के लिए बोली लगाने के लिए दो अप्रैल की शाम 6 बजे तक का समय तय किया गया था.  प्रवीण नाम के एक शख्स ने 6 बजने से ठीक एक मिनट पहले अपनी बोली लगायी. उसने 6 लाख एक हजार रूपये की बोली लगायी औऱ उसके बाद समय ही खत्म हो गया. लिहाजा किसी दूसरे को इससे ज्यादा की बोली लगाने का मौका ही नहीं मिला.


30 दिनों में गाड़ी खरीदनी होगी
दिलचस्प बात ये है कि 6 लाख एक हजार रूपये में वीआईपी नंबर खरीदने वाले प्रवीण के पास कोई अपनी गाड़ी नहीं है. सरकारी नियमों के मुताबिक वीआईपी नंबर लेने वाले व्यक्ति को 30 दिनों के अंदर गाड़ी खरीदनी होगी. अगर उसने गाडी नहीं खरीदी तो उसका पैसा जब्त कर लिया जायेगा.