ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / परिसीमन आयोग ने जारी की रिपोर्ट: जम्मू-कश्मीर में नवंबर में हो सकते हैं...

परिसीमन आयोग ने जारी की रिपोर्ट: जम्मू-कश्मीर में नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, कश्मीरी पंडितों के लिए सीट रिजर्व

05-May-2022 06:17 PM

DESK : केंद्र शासित जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग ने कार्यकाल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के लिए कुल सात सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के अमल में आने पर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। इस रिपोर्ट के जारी होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है।


इस साल नवंबर-दिसंबर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू रीजन में 6 और कश्मीर में 1 सीट बढ़ेगी। हर लोकसभा सीट में विधानसभा की 18 सीटें होंगी। कश्मीर संभाग में 47 सीटें और जम्मू संभाग में 43 सीटें होंगी।वहींअनुसूचित जनजाति के लिए 9 सीटेंआरक्षित करने का प्रस्ताव है।


जबकि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 2 सीटें कश्मीरी प्रवासियों के लिए रिजर्व रखी गई हैं। रिपोर्ट में इसके लिए कश्मीरी प्रवासी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इस फैसले से विधानसभा में कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद संभावना है कि जम्मू-कश्मीर में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।