ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

प्रदूषण फेल वाहनों का घटा जुर्माना, अब एक सप्ताह बाद ही कटेगा दूसरा ई चालान

03-Sep-2024 05:23 AM

By First Bihar

PATNA : नीतीश सरकार ने ट्रैफिक चालान के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने प्रदूषण फेल वाहनों का जुर्माना घटा दिया है। पहले प्रदूषण फेल होने पर एक समान दस हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ता था मगर अब इसे वाहन की श्रेणियों के हिसाब से बदल दिया गया है। अब एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक चालान कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग ने बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के गाड़ियों पर लगने वाले जुर्माना राशि में बड़ी कटौती की है। इसके साथ ही चालान की राशि अब वाहनों की श्रेणी के अनुसार तय होगी। 


पहले दोपहिया से लेकर चारपहिया व मालवाहक वाहन तक प्रदूषण फेल होने पर एक समान दस हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ता था मगर अब इसे वाहन की श्रेणियों के हिसाब से एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


इतना ही नहीं, नए प्रविधान के अनुसार, अब प्रदूषण प्रमाण-पत्र के मामले में ई-चालान जमा करने के लिए वाहन चालकों को सात दिनों की समय-सीमा भी दी जाएगी। एक सप्ताह के ग्रेस पीरियड के बाद ही दूसरा चालान निर्गत किया जाएगा।


विभाग के अनुसार, यह अधिसूचना गजट में प्रकाशन की तिथि से पांच दिनों के बाद प्रभावी होगी। दरअसल, राज्य के टोल-प्लाजा पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से प्रदूषण के साथ बीमा और परमिट फेल औसत एक हजार वाहनों का हर दिन ई-चालान कट रहा है। इसमें प्रदूषण प्रमाण-पत्र न होने पर सर्वाधिक दस हजार रुपये के चालान की व्यवस्था है।