ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: पटना-नालंदा बॉर्डर के पास युवक का शव बरामद, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

Patna Crime News: पटना-नालंदा बॉर्डर के पास धोबा नदी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह पटना-नालंदा बॉर्डर के पास धोबा नदी के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को धोबा नदी के पास फेंका गया है। शव की स्थिति और स्थान को देखते हुए हत्या की आशंका गहराती जा रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य संकलन कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर गहन जांच में जुटी है और युवक की पहचान तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता