ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, तलवार से हंमला कर युवक की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी के मेंहसी प्रखंड के कोठिया गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में युवक अजय यादव की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। दो

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण के मेंहसी प्रखंड के कोठिया बाजार के पास दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है। यह घटना रविवार देर शाम मोहर्रम के जुलूस के दौरान आपसी विवाद के चलते हुई, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त है। 


जानकारी के मुताबिक, गांव के ही दो समुदायों के बीच पहले से आपसी रंजिश थी। बताया जा रहा है कि मोहर्रम के दिन जुलूस निकालने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने कथित तौर पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें अजय यादव की गर्दन पर तलवार लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा है।


गांव के एक निवासी विपिन बैठा ने पहले ही थाने में इस संभावित विवाद को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही पर अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर पहले से विवाद की जानकारी थी, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। SDPO खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


घटना के बाद कोठिया गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है और इंटरनेट सेवा पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि प्रशासन की तैयारी और पूर्व सूचना के बावजूद हुई हिंसा चिंताजनक है। मामले की जांच तेजी से चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम