ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में इंजीनियर को चाकू से गोदा, पत्नी और बच्चों के सामने उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में इंजीनियर मो मुमताज की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या की गई है। पत्नी-बेटे के सामने लूटपाट के दौरान हुई वारदात, पुलिस और एफएसएल जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में रविवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर कनीय अभियंता मो मुमताज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात लूटपाट के दौरान हुई है, जिसमें अपराधियों ने मुमताज को उनकी पत्नी और दो बच्चों के सामने ही मौत के घाट उतार दिया गया है। मुमताज वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में बिजली विभाग में तैनात थे।


यह घटना रविवार देर रात करीब 3:30 बजे की है, जब अपराधी माड़ीपुर में मुमताज के फर्स्ट फ्लोर स्थित आवास में बालकनी के दरवाजे से घुसे। मुमताज मूल रूप से वैशाली के देढूआ गांव के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में रहते थे। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने बेड पर सो रहे मुमताज पर चाकू से हमला किया। कमरे में संघर्ष के निशान और चारों ओर बिखरा खून इस बात की पुष्टि करता है कि हत्या से पहले मुमताज ने अपराधियों का विरोध किया था। उनकी पत्नी और बच्चे उसी कमरे में मौजूद थे और उनके सामने ही यह क्रूर वारदात हुई।


इसकी सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर पुलिस, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, डीएसपी सीमा देवी और थानेदार जय प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की है और घटनास्थल की जांच शुरू की है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में परिवार ने बताया है कि लूटपाट के इरादे से आए अपराधियों ने मुमताज की हत्या की है। सिटी एसपी ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


इस घटना ने मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुमताज के परिवार और स्थानीय लोगों में गम और गुस्सा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।