ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: मोहर्रम जुलूस में कट्टा लहराकर हीरो बनना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में मोहर्रम जुलूस के दौरान कट्टा लहराने वाले युवक समीर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देशी कट्टा भी जब्त, जांच हुई शुरू।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मोहर्रम जुलूस के दौरान कट्टा लहराना एक युवक को भारी पड़ गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है और अब वह जेल में कुछ समय व्यतीत करेगा।


यह घटना नरकटियागंज में आयोजित मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई है। तजिया जुलूस में शामिल लोग अपने-अपने करतब दिखा रहे थे, तभी शिवगंज निवासी समीर आलम नामक युवक ने इस मौके पर देशी कट्टा लहराना शुरू कर दिया। जुलूस में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उसे कट्टे सहित पकड़ लिया।


युवक को इसके बाद नरकटियागंज थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान समीर आलम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि देशी कट्टा जब्त कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसका मकसद क्या था।


रिपोर्टर: संतोष कुमार, बेतिया