ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पप्पू यादव के पूर्णिया आवास पर पुलिस की रेड, प्रचार गाड़ी जब्त

पप्पू यादव के पूर्णिया आवास पर पुलिस की रेड, प्रचार गाड़ी जब्त

11-Apr-2024 07:14 PM

By First Bihar

PURNEA: कांग्रेस नेता और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के आवास पर आज पुलिस की छापेमारी हुई। पूर्णिया सदर डीएसपी पुष्कर के नेतृत्व में पप्पू यादव के आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। पप्पू यादव घर पर ही मौजूद थे। 


पुलिस के पदाधिकारियों ने पप्पू यादव से वाहनों के बारे में जानकारी ली। पूछा कि आपके पास कुल कितनी गाड़ियां है। सभी गाड़ियों का पेपर दिखाइये। गाड़ियों की परमिशन की जांच की गयी। पुलिस ने करीब एक घंटे तक इस संबंध में पप्पू यादव से पूछताछ की। वही उनके कार्यालय से पुलिस ने प्रचार गाड़ी को जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर पप्पू यादव ने कहा कि 


राजनीतिक साजिश के तहत यह कार्रवाई की गयी है। वही पूर्णिया एसडीपीओ ने बताया कि उनके पास जितनी गाड़ियां है उसके परमिशन की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई पर पप्पू ने कहा कि सरकार कितना नीचे गिरेगी। पूर्णिया के बेटे को और कितना परेशान करेगी? जनता जवाब देगी! बीजेपी-जदयू की सरकार को हार का डर अच्छा लगा! मुझे Y श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए इनके पास पुलिस बल नहीं है। छापा मारने के लिए सैकड़ों पुलिस कर्मियों को घर पर भेज दिया।