ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / Panorama sports season 7: 24 अक्टूबर से जिला स्कूल खेल मैदान में पनोरमा...

Panorama sports season 7: 24 अक्टूबर से जिला स्कूल खेल मैदान में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

20-Oct-2024 02:41 PM

By First Bihar

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के पांचवें चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी 24 अक्टूबर से जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया में प्रारंभ होने जा रही है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 आयोजन समिति सदस्य, जिला एथलेटिक्स संघ एवं वरिष्ठ खेल प्रेमी प्रतियोगिता की तैयारी में दिन रात एक किए हुए हैं।


पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कहा कि हमारी अपनी इच्छा रहती है कि अधिक से अधिक बच्चे पढ़ें भी और विभिन्न खेलों में खेलें और प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारें भी। बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, कुश्ती, कबड्डी एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी है और अब एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेरी शुभकामनाएं हैं।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि छठे चरण में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर आज संध्या 7: 00 बजे से फुटबॉल के पदाधिकारियों, मैच रेफरी एवं वरिष्ठ खेल प्रेमी के साथ बैठक भी होना है। 


एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है । लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होने जा रही है।


एथलेटिक्स ग्रुप:-

1. 100 मीटर 

2. 200 मीटर

3. 400 मीटर 

4. 800 मीटर 

5. 1500 मीटर 

6. डिस्कस 

7. जैवलिन 

8. लंबी कूद 

9. ऊंची कूद 

10. गोला


एथलेटिक्स प्रतियोगिता को सफल बनाने में पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा, आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय,जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एमएच रहमान,  प्रशिक्षक अरशद राजा, प्रशिक्षक विकास कुमार, मो मंजर मोहसिन, खुशी कुमारी, मो नैय्यर अली, बिमल मुकेश, हरीश, क्षितिज, मासूम, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चंदन कुमार आदि।