ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह, अखिलेश ने दी मुखाग्नि, जब तक सूरज...

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह, अखिलेश ने दी मुखाग्नि, जब तक सूरज चांद रहेगा, नेताजी आपका नाम रहेगा के लगे नारे

11-Oct-2022 04:25 PM

DESK: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज पंचतत्व में विलीन हो गये। नेताजी के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव को नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी और इस दौरान नेताजी अमर रहे के नारे लगाये। मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार उनके गांव सैफई में किया गया। 


बता दें कि मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम थे और 8 बार विधायक एवं 7 बार सांसद रहे थे। जिन्हें ‘धरती पुत्र’ और नेता जी कहकर लोग पुकारते थे। मुलायम सिंह यादव आज हम सभी के बीच नहीं हैं। मंगलवार को वे पंचतत्व में विलीन हो गए। सैफई में बेटे अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान मुलायम से सभी भाई, भतीजे, परिवार के करीबी लोगों समेत पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे। 


इस दौरान चारों ओर यह नारा गूंजने लगा कि ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, नेताजी आपका नाम रहेगा। गौरतलब है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव अब मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।