BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
31-Mar-2021 06:59 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल आखिर कब बजेगा इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। चुनाव की घोषणा को लेकर पेंच ऐसा फंसा है कि उम्मीदवार टकटकी लगाए बैठे हैं लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से लगातार नई-नई गाइडलाइन जारी की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्र और उसके आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई नई गाइडलाइन जारी की गई है।
पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नई गाइडलाइन के मुताबिक मतदान केंद्र और उसके आसपास विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। आयोग के मुताबिक मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन के भीतर या प्रवेश द्वार पर या उसके आसपास किसी तरह है की सार्वजनिक या निजी स्थान में अगर कोई चिल्लाएगा तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने कहा है कि मतदान केंद्र पर जाने वाले मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए गाइडलाइन तय किया गया है। कोई भी ऐसा काम जिससे मतदान केंद्र पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और अन्य कर्मियों के काम में बाधा पैदा हो उसके ऊपर एक्शन लिया जाएगा।
मतदान केंद्र के आसपास लाउडस्पीकर या मेगाफोन का इस्तेमाल करने पर भी रोक रहेगी। आयोग के मुताबिक कोई व्यक्ति अगर मतदान केंद्र के आसपास से चिल्लाए या प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो इसे नियमों के विरुद्ध माना जाएगा और उसके खिलाफ 3 माह तक के जेल और जुर्माने के साथ-साथ दोनों दंड दिए जा सकते हैं। आयोग के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी के पास विश्वास करने का कारण होना चाहिए कि कोई व्यक्ति दंडनीय अपराध कर रहा है या कर चुका है। उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को पीठासीन पदाधिकारी निर्देश दे सकते हैं।