ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Patna Crime News: बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, पटना के Top10 अपराधियों में शुमार पिंटू गोप अरेस्ट

Patna Crime News: पटना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधी पिंटू यादव उर्फ पिंटू गोप गिरफ्तार किया गया है। वह कई संगीन मामलों में वांछित था।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी पिंटू यादव उर्फ पिंटू गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह गिरफ्तारी 04/05 जनवरी 2026 की रात्रि को मसौढी थाना पुलिस द्वारा बिहार एसटीएफ के सहयोग से की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तार अपराधी पिंटू यादव उर्फ पिंटू गोप कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। 


उस पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना और सटीक रणनीति के आधार पर की गई है। 


उन्होंने कहा कि पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता