ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पांच दिनों के अंदर दूसरी बार कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश, मारे गए...

पांच दिनों के अंदर दूसरी बार कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश, मारे गए दो आतंकी

26-Oct-2023 03:51 PM

By First Bihar

DESK : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो आतंकियों को मार गिराया। सेना की ओर से श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स के एक प्रवक्ता ने एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की है।  चिनार कॉर्प्स की एक प्रवक्ता के मुताबिक सेना ने आज कुपवाड़ा में एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हालांकि, सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। 


सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कुछ आतंकी उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ एक घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसे सतर्क सुरक्षा बलों ने भांप लिया और नाकाम कर दिया। सेना की ओर से श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स के एक प्रवक्ता ने एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की है।


मालूम हो कि, पिछले पांच दिनों में कश्मीर में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है जिसे नाकाम किया गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को बारामूला के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मारा गया था। इससे पहले घुसपैठ की कोशिश एक उच्च स्तरीय बहु-एजेंसी संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक दिन बाद हुई।  जिसमें सर्दियों के मौसम की शुरुआत में क्षेत्र की सुरक्षा बारीकियों पर चर्चा करने के की गई थी। सर्दियों के मौसम से पहले ऊंचे पहाड़ी दर्रों पर बर्फ पड़ती है और पाकिस्तान की ओर से हमेशा आतंकवादियों को भेजने की कोशिश की जाती है। 


आपको बताते चलें कि, बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। श्रीनगर में रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से गुप्त जानकारी मिली थी कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद सैनिकों को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया था व घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया था।