ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / पाकिस्तान में मिसाइल गिरने पर सरकार ने जताया खेद, भारत सरकार ने कहा-...

पाकिस्तान में मिसाइल गिरने पर सरकार ने जताया खेद, भारत सरकार ने कहा- गलती से चल गई

11-Mar-2022 08:08 PM

DESK : पाकिस्तान सरकार ने भारत पर पाक एयरस्पेस का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया है कि भारत की एक मिसाइल खानेवाल जिले में गिरा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण एक मिसाइल फायर हुई थी। मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।


भारत सरकार ने कहा है कि बीते 9 मार्च को एक रूटीन मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एक मिसाइल फायर हो गई थी। मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरी थी लेकिन इसमें किसी भी नागरिक की जान नहीं गई है। इधर, जिसे भारत सरकार ने तकनीकी खराबी करार दिया है, पाकिस्तान में इसको लेकर भारी बवाल हो रहा है।


पाक सरकार से लेकर पाकिस्तानी मीडिया द्वारा इसे भारत की आक्रमकता के तौर पर दिखाया जा रहा है। एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा है कि भारत के स्पष्टीकरण के बाद हम अपना कदम उठाएंगे।


अब भारत की तरफ से स्पष्टीकरण दे दिया गया है लेकिन पाक ने कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं इस घटना के बारे में मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने भी कहा था कि शाम 6.43 बजे पाकिस्तान वायु सेना के एयर डिफेंस ऑपरेशन सेंटर द्वारा भारत के क्षेत्र के अंदर एक तेज गति से उड़ने वाले ऑब्जेक्ट को देखा गया।