ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / पाकिस्तान के दो जासूसों को भारत ने पकड़ा, पाक एम्बेसी के अधिकारी निकले

पाकिस्तान के दो जासूसों को भारत ने पकड़ा, पाक एम्बेसी के अधिकारी निकले

01-Jun-2020 08:11 AM

DESK : पाकिस्तान के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में भारत में पकड़ा गया है. पकड़े गए दोनों जासूस पाक एम्बेसी के अधिकारी बताये जा रहे हैं. भारत ने दोनों को पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित किया है. इसके साथ ही दोनों को सोमवार तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.

भारत की तरफ से पाकिस्तान के उप राजदूत को एक आपत्तिपत्र जारी किया गया है,  जिसमें ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पाक के राजनयिक मिशन का कोई भी सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त न हो और अपनी स्थिति से असंगत व्यवहार न करे.

बता दें कि दोनों जासूस आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन दिल्ली के करोल बाग से पकड़े गए हैं और दोनों उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते थे. भारतीय कानून प्रवर्तन के अधिकारियों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था. खबर के मुताबिक ये दोनों आर्मी पर्सनल को टारगेट करते थे और उनकी लिस्ट ISI देते थे. इन दोनों पर महीनों से एजेंसी की नजर थी. 

वहीं दोनों जासूसों के पकड़े जाने पर पाकिस्तान ने उल्टा ही भारत पर साजिश का आरोप लगाया है. पाकिस्तान का कहना है कि ये कार्रवाई  पूर्व नियोजित योजना के तहत की गई है, जो पाकिस्तान विरोधी प्रचार का एक हिस्सा है.