ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पटना : पड़ोसी से झगड़े के बाद आहत हुआ युवक, फंदे से लटकर...

पटना : पड़ोसी से झगड़े के बाद आहत हुआ युवक, फंदे से लटकर दे दी जान

06-Dec-2020 02:37 PM

PATNA : पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके के मधुवन कॉलोनी में रविवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के पीछे का कारण पड़ोसी के साथ विवाद बताया जा रहा है. 

मृतक की पहचान राज कुमार के रुप में की गई है.  बताया जा रहा है कि शनिवार को ही राज का अपने पड़ोसी पप्पू के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. आसपास के लोगों को समझाने के बाद दोनों शांत हो गए. पर रविवार की सुबह फिर से विवाद होने लगा. 

झगड़े से आहत राज मौके से रुम में आ गया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दी उसके बाद परिजनों ने सोचा की अभी तक नाराज है. कुछ देर बाद फिर से आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला को परिजन पुलिस के पास पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि राज फंदे से झूल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद राज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.