बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
03-Sep-2023 09:19 AM
By First Bihar
NALANDA : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए बीजेपी लगातार मीटिंग कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं क साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वन नेशन - वन इलेक्शन की बातों को लेकर जेडीयू सहित महागठबंधन पर जमकर हमला। आरसीपी सिंह ने कहा कि- एक साथ होगा चुनाव तो विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ़ होना तय है इसी वजह से उनके पेट में दर्द हो रहा है।
आरसीपी सिंह ने जेडीयू पार्टी पर जमकर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि - 1952, 1957 से लेकर 1962 तक का चुनाव सब एक साथ ही हुआ था। जब दोनों चुनाव एक साथ होता है, तब चुनावी खर्च कम होता है और प्रशासनिक मुश्किलें भी कम होती हैं। उन्होंने कहा देश में हर साल चुनाव होते रहते हैं, कभी इस प्रदेश में तो कभी दूसरे प्रदेश में। इसकी वजह से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और बहुत ज्यादा संसाधनों को खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि, केंद्र की जो सोच है लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मैं उसके पक्ष में हूं और यह होना भी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अब इस बात को लेकर महागठबंधन के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। महागठबंधन को अच्छी तरह से मालूम है कि अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होगा तो ये कहीं के नहीं रहेंगे उनका सूपड़ा साफ़ होना तय हो जाएगा।
इधर, जनता दल यूनाईटेड के पोल खोल कार्यक्रम पर चुटकी लेते हुए आरसीपी सिंह ने कहा, जिसकी पोल खुद जनता ने खोलकर रख दिया हो, वह बीजेपी के खिलाफ पोल खोल कार्यक्रम चला रहे हैं। इससे बड़ी हास्यास्पद बात हो ही नहीं सकती। आरसीपी सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, 2020 के बिहार चुनाव में किसके साथ लड़े थे? ललन सिंह आज सांसद हैं, क्या उस समय बीजेपी के लोगों ने उनको वोट नहीं दिया था। क्या वे सिर्फ जेडीयू के वोट से जीते थे। उन्होंने दावा किया कि पोल तो जनता इनकी खोल रही है, जनता से बचने और अपनी गलतियों, कमजोरियों असफलता को छिपाने के लिए जेडीयू इस तरह का स्लोगन दे रही है।