ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ओडिशा रेल हादसा: CBI ने बाहानगा स्टेशन को किया सील, अधिकारी समेत पांच...

ओडिशा रेल हादसा: CBI ने बाहानगा स्टेशन को किया सील, अधिकारी समेत पांच लोग हिरासत में लिए गए

12-Jun-2023 12:15 PM

By First Bihar

DESK: ओडिशा के बालासोर में पिछले दिनों हुए भीषण रेल हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में सीबीआई ने एक अधिकारी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान रविवार को सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने पांचों को हिरासत में ले लिया। सीबीआई ने बाहानगा स्टेशन को भी सील कर दिया है और फिलहाल इस स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को रोक दिया गया है।


दरअसल, ओडिशा के बालासोर स्थित बाहानगा स्टेशन के पास बीते दो जून को हुए भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की जान चली गई थी जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे। रेलवे बोर्ड द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद केंद्र सरकार और ओडिशा सरकार से सहमति मिलने के बाद सीबीआई ने रेल हादसे की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान रविवार को पूछताछ के बाद पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है।


सीबीआई की टीम लगातार बाहानगा स्टेशन पर बनी हुई है और स्टेशन से कई दस्तावेजों और कंप्यूटर के डिस्क को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि कुल 9 अधिकारी सीबीआई की जांच के दायरे में हैं। सीबीआई ने बाहानगा बाजार स्टेशन को सील कर दिया है। इस स्टेशन पर फिलहाल किसी भी ट्रेन के रूकने की अनुमति नहीं है,सीबीआई की अनुमति के बाद ही स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होगा। टीम ने रिले रूम, पैनल रूम एवं डाटा लॉकर को सील कर दिया है। कहा जा रहा है कि सीबीआई टीम को हादसे से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।