ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात, होटल में मिली पति-पत्नी की लाश

मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात, होटल में मिली पति-पत्नी की लाश

08-Feb-2021 03:43 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां होटल सेंट्रल पार्क में एक दंपति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

दोनों के सिर में गोली लगी है और मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल टाउन डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं . घटना काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के अघोरिया बाजार चौक स्थित सेंट्रल पार्क होटल की है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि होटल सेंट्रल पार्क के 301 रूम नंबर में एक दंपत्ति रविवार की शाम 7 बजे के करीब पहुंचे थे. सोमवार को 12 बजने के बाद भी जब कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो होटल का स्टाफ वहां पहुंचा. जिसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला को होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों दंपत्ति कमरे में मृत पड़े थे. दोनों के सिर में गोली लगी थी, वहीं मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है. मामला सामने आने के बाद एफएसएल को टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है.

वहीं दंपत्ति की पहचान करने में पुलिस जुटी है, लेकिन खबर मिलने तक कुछ पता नहीं चल सका है. होटल मैनेजर ने बताया जा रहा है कि दंपत्ति जब रविवार को वहां पहुंचे थे तो समान्य थे और  सोमवार की दोपहर 12 बजे रुम खाली करने की बात कही थी.