बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Apr-2020 06:04 AM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी लेकर हालात और अस्पतालों में किए जा रहे हैं इंतजामों को देखने के लिए आयी केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम लगातार हालात का जायजा ले रही है। केंद्र की इस टीम में चार लोग शामिल हैं। गुरुवार को अचानक से केंद्रीय टीम ने पटना के एनएमसीएच का जायजा लिया वहां कोरोना टेस्ट की पूरी प्रक्रिया और कोरोना के रोगियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।
केंद्र की तरफ से भेजी गई इस टीम में कुल 4 मेंबर शामिल है। दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ घनश्याम पांती के नेतृत्व में आयी इस सेंट्रल टीम में एनसीडीसी के डॉ सी एस अग्रवाल,दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के डॉ अनिल चौधरी और भारत सरकार के क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय के डॉ रविशंकर सिंह शामिल हैं। इन सब के साथ राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रामरतन प्रसाद भी टीम के साथ हैं।
सेंट्रल टीम ने एनएमसीएच में कोरोना संक्रमण के वार्ड का मुआयना किया। बाद में अस्पताल के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा और नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। एनएमसीएच में टेस्ट की रफ्तार बढ़ाए जाने का निर्देश भी केंद्रीय टीम ने दिया है। डॉ पांती ने कहा है कि जांच की रफ्तार में तेजी लाने की आवश्यकता है और इसके लिए एनएमसीएच को जल्द ही एंटीबॉडी टेस्ट के लिए किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट के मिलने के बाद मरीजों की पहचान 10 मिनट के अंदर हो पाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...