श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
29-Apr-2020 07:15 AM
PATNA : राजधानी पटना में राज्य सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ कोरोना वारियर्स का गुस्सा देखने को मिला है। एनएमसीएच के कोरोना स्पेशल वार्ड के अटेंडेंट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इन्हें 4 महीने से मानदेय नहीं मिला है। बगैर पैसे के काम कर रहे वार्ड अटेंडेंट ने अब काम ठप्प कर दिया है।
एनएमसीएच में वार्ड अटेंडेंट की स्ट्राइक होने की वजह से मंगलवार से ही कामकाज प्रभावित हो रहा है। मरीजों को एडमिट करने उनके डिस्चार्ज करने से लेकर जांच कराने की तमाम प्रक्रियाओं वार्ड अटेंडेंट के काम पर नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहा है। आपको बता दें कि एनएमसीएच में 62 वार्ड अटेंडेंट है और अभी फिलहाल यहां के स्पेशल कोरोना वार्ड में 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुश्किल यह है कि इनमें 71 अभी भी पॉजिटिव हैं।
वार्ड अटेंडेंट की स्ट्राइक पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन सभी को आउटसोर्सिंग एजेंसी के तहत काम पर रखा गया है। इनके मानदेय का भुगतान एजेंसी ही करती है। अस्पताल प्रशासन जल्द ही इनकी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेगी और जब तक वार्ड अटेंडेंट हड़ताल पर हैं तब तक स्थाई कर्मियों से काम लिया जा रहा है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बड़ा सवाल ये है कि आखिर एजेंसी ने पिछले 4 महीने से मानदेय नहीं दिया तो सरकार अब तक चुप क्यों है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...