NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
20-Jan-2020 12:36 PM
VAISHALI : जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला की सफलता के बड़े-बड़े दावे भले ही सरकार की तरफ से किए जा रहे हो लेकिन विपक्ष इसे लेकर अब और हमलावर हो गया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर हिटलरशाही जैसा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। रघुवंश ने कहा है कि नीतीश सरकार ने लोगों को जबरन मानव श्रृंखला में खड़ा करवाया आरजेडी नेता के मुताबिक जिलों के डीएम जेडीयू के जिला अध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रहे हैं।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए मानव श्रृंखला को ढकोसला करार दिया है। वैशाली के भगवानपुर में उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला का आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं रहा बल्कि सरकारी कर्मी को डरा धमका कर शामिल किया गया।उन्होंने यहां तक कहा कि जिले के जिलाधिकारी जदयू अध्यक्ष के रूप में कार्य करते नजर आए रघुवंश प्रसाद ने कहा कि मानव श्रृंखला के आयोजन में नीतीश सरकार ने तकरीबन 5 हजार करोड़ सरकारी राशि पानी की तरह बहा दिए।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की शराबबंदी, बालू बंदी और दहेज बंदी जैसे अभियान पहले ही फेल हो चुके हैं।अब जल जीवन हरियाली की बात की जा रही है और जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। रघुवंश प्रसाद ने नीतीश सरकार पर बेरोजगारी अपराध और शिक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है।