ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / CM नीतीश ने परिवारवाद पर उठाया सवाल तो तेजस्वी ने भी किया तंज,...

CM नीतीश ने परिवारवाद पर उठाया सवाल तो तेजस्वी ने भी किया तंज, कहा - अपनी ही पार्टी के परिवारवाद पर सवाल उठा रहे हैं नीतीश

14-Apr-2024 09:28 AM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभाओं में विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। नीतीश कुमार परिवारवाद को लेकर लालू परिवार पर सीधा निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग आपके लिए जीवन भर काम करेंगे। कुछ लोग अपने लिए काम करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपने परिवार का काम करते हैं। कभी बेटा को तो कभी बेटी को टिकट देकर लड़वाते हैं। नौकरी देकर बदले में पैसा और जमीन लेते हैं। इसकी जांच भी चल रही है। वहीं, अब परिवारवाद को लेकर तेजस्वी ने भी पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार विरोधियों पर बोलते-बोलते खुद के ही गठबंधन पर बोलने लगते हैं। 


तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने नीतीश कुमार और परिवारवाद पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार इन दिनों अनजान कारणों से NDA और अपनी ही पार्टी के परिवारवादी नेताओं और उम्मीदवारों के बारे में मंच से बोलना शुरू कर देते हैं। आप लोगों ने खुद देखा-सुना है नीतीश कुमार जी की बातें। 


वहीं, तेजस्वी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बैकग्राउंड में नीतीश कुमार के भाषण का कुछ हिस्सा सुनाई दे रहा है। वह परिवारवाद पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही, उन एनडीए प्रत्याशियों के फोटो भी लगाए गए हैं, जो किसी मंत्री या सांसद, विधायक के रिश्तेदार हैं। तेजस्वी एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के जरिए बता रहे हैं कि परिवारवाद तो वहां भी भरा हुआ है।


बताते चलें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे पहले का राज उन्हें याद है न! कोई शाम में नहीं निकलता था। पति-पत्नी का राज था, खुद हटे तो पत्नी को सत्ता दे दी। कहीं आने-जाने का रास्ता नहीं था। हमने तो बीच में मौका दिया था और अब बेटा बोलते रहता है कि सारा काम हमने ही किया है।