ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘नीतीश कुमार को अब कभी माफ नहीं करेंगे’ बोले लालू प्रसाद- गंभीर बीमारी...

‘नीतीश कुमार को अब कभी माफ नहीं करेंगे’ बोले लालू प्रसाद- गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं बिहार के मुख्यमंत्री

05-May-2024 02:14 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लालू प्रसाद पर हमला बोल रहे हैं। तमाम चुनावी रैलियों में नीतीश कुमार लगातार कह रहे हैं कि लालू प्रसाद ने नौ-नौ बेटा-बेटी पैदा कर दिया। नीतीश कुमार के लगातार निजी हमला करने के बाद अब लालू प्रसाद भी खुलकर सामने आ गए हैं और स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार किसी गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है और कहा है कि अगर दोबारा आ जाएंगे तो उनको माफ नहीं करेंगे। हां! घर पर आ जाएंगे तो उनको धन्यवाद जरूर दे देंगे। बीमार रहते हुए भी हम महसूस करते हैं कि हम बीमार नहीं हैं और उनको पराजित करेंगे। हमने दो-दो प्रधानमंत्री बनाये हैं। कहीं बैठा रहता था, सोया रहता था, नीतीश कुमार एकाएक चले आते थे।


लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश अचानक आकर उन्हें जगाते थे और गले लगा लेते थे। हम तो आश्चर्य में थे और महसूस करते थे कि आखिर इनको क्या हो गया है। मैं जो महसूस कर रहा हूं, नीतीश कुमार को एल्जाइमर की बीमारी हो गई है। हमेशा छाती को हाथ से सहलाते रहते हैं। आज ही एक मीटिंग में देखा कि वे दावा कर रहे थे कि चुनाव में चार हजार सीट लाएंगे और फिर कह रहे हैं कि गलती हो गई। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद पर लगातार निजी हमले कर रहे हैं। रविवार को भी लखीसराय के सूर्यगढ़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि"हटा तो पत्नी को बना दिया..और बाद में बेटी-बेटा नौ गो बच्चा-बच्ची पैदा कर दिया और अब बेटा-बेटी यही सब कर रहा है.. कांग्रेस वाला भी परिवारे को आगे बढ़ा रहा है.. और हमलोग हैं और भारतीय जनता पार्टी है.. हम लोग के परिवार का आदमी कही इधर-उधर है.. लोगों को महत्व मिल रहा है और ये लोग है कि जब ना तब अपना परिवारे को आगे बढ़ाता है.. उ सब का कोई मतलब है.. उ सब गड़बड़ करने वाला सब के चक्कर में मत रहिएगा"