Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
06-May-2024 04:45 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1944 में इन लोगों ने गड़बड़ किया तो हम हट गए। दरअसल, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का मतदान चौथे चरण में आगामी 13 मई को होना है। मतदान को अपने पक्ष में लाने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में अलीनगर विधानसभा के तारडीह प्रखंड के पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा करने पहुंचे थे। जहां उनकी जुबान एक बार फिर फिसल गई।
नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने और बीजेपी के सम्बंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमलोगों का संबंध वर्ष 1995 से है। हालांकि बीच में हमसे दो बार गलती हुई है। लेकिन जब वो लोग गड़बड़ी किया, तो हमने उनलोगों को हटा दिया। अब हमने फैसला कर लिया है कि कभी भी हम इधर-उधर नहीं जाएंगे। सब दिन हमलोग भाजपा के साथ ही रहेंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में क्या था। बिना नाम लिए लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनलोगों ने कौन सा काम किया है। वही नीतीश की जुबान फिसल गई और उन्होंने तेजस्वी का बिना नाम लिए कहा कि "हम तो दो बार उसको उपमुख्यमंत्री बना दिये। अब जब गड़बड़ किया तो हम हट गए....1944 में "। बाद में 1995 में हमलोग एक साथ हुए। ये लोग कोई काम नहीं किया।
वही नीतीश कुमार ने परिवारवाद और जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त शाम में कोई घर से नहीं निकलता था। डर के मारे कोई घर से नहीं निकलता था। अपने हटे तो बीबी को मुख्यमंत्री बना दिया। इन्होंने नौ बेटा-बेटी को पैदा कर दिया। कितना बेटा-बेटी को बना दिया है। हमलोग परिवारवाद के खिलाफ हैं। परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देते। हमलोग सबको अपना परिवार मानते हैं।
वही, दरभंगा एम्स की चर्चा करते हुए कहा कि जब बिहार में दूसरा एम्स का प्रस्ताव आया तो हमने ही दरभंगा का नाम लिया था। हमलोग चाहते थे कि दरभंगा में एम्स हो जाए। पहले DMCH में जगह तय हुआ, लेकिन बाद में हमलोग ने एक और जगह शोभन को तय किये। उन्होंने एनडीए के मंच पर बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले वे नई जगह को नहीं मान रहे थे। अब सब लोग मान लिए हैं। अब सबको अच्छा लगा है। अब दरभंगा में एम्स बनने वाला है।