जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
23-Oct-2020 09:06 PM
PATNA : बिहार बीजेपी ने चुनाव में बगावत करने वाले अपने तीन नेताओं को फिर पार्टी से निकाल दिया है. इसमें दो पूर्व विधायक शामिल हैं. इन सभी नेताओं पर चुनाव में पार्टी से बगावत करने का आरोप लगाया गया है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक आज महाराजगंज के पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह, बेगूसराय के बखरी से पूर्व विधायक रामानंद राम और सारण के एकमा के कामेश्वर सिंह मुन्ना को पार्टी से निकाल दिया गया है. सभी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.
मंझधार में बीजेपी की नैया
बीजेपी इस चुनाव में अब तक अपने 30 प्रमुख नेताओं को पार्टी से निकाल चुकी है. जिसमें दो मौजूदा विधायकों के साथ साथ एक दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक हैं. इनमें से ज्यादातर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये हैं.
पार्टी ने आज महाराजगंज के पूर्व विधायक रहे देवरंजन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है. देवरंजन सिंह 2014 में महाराजगंज से बीजेपी के विधायक बने थे. 2015 में वे मामूली वोटों से चुनाव हारे थे. पार्टी ने उन्हें इस दफे बेटिकट कर दिया. ये सीट जेडीयू को दे दी गयी है. जेडीयू प्रत्याशी हेमनारायण साह के खिलाफ देवरंजन सिंह ने मोर्चा खोल दिया है.
बीजेपी ने सारण के एकमा से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कामेश्वर सिंह मुन्ना को भी पार्टी से निकाला है. कामेश्वर सिंह मुन्ना पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी थे लेकिन चुनाव हार गये थे. वहीं बखरी से पूर्व विधायक रामानंद राम पप्पू यादव की जाप पार्टी के उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में डटे हैं.