लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
15-Aug-2022 10:15 PM
PATNA: बिहार में नीतीश कुमार के यू-टर्न से मुश्किल में फंसी बीजेपी ने जवाबी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बिहार बीजेपी के कोर कमेटी की दिल्ली में बैठक बुलायी है. इस बैठक में नीतीश, तेजस्वी और कांग्रेस के गठजोड़ से निपटने के साथ साथ दूसरे अहम मसलों पर फैसला होगा।
भाजपा के एक सीनियर नेता ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए जेपी नड्डा द्वारा बैठक बुलाये जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक उलटफेर के बाद जो स्थिति उत्पन्न हुई है उससे पार्टी चिंतित है. लिहाजा आगे के लिए ठोस रणनीति बनाना जरूरी हो गया है.
नेता प्रतिपक्ष से लेकर अध्यक्ष को लेकर चर्चा
भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी को फिलहाल ये तय करना है कि सत्ता से हटने के बाद विधानसभा में विधायक दल का नेता कौन होगा. वैसे नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे तारकिशोर प्रसाद फिलहाल भाजपा विधायक दल के नेता हैं. लेकिन पार्टी ये मान रही है कि तारकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष बनना उसके लिए फायदेमंद नहीं होगा. सदन के अंदर और बाहर तारकिशोर प्रसाद मजबूती के साथ सरकार को घेर नहीं पायेंगे. लिहाजा जेपी नड्डा द्वारा बुलायी गयी बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाये. इसके साथ ही बिहार विधान परिषद में भी बीजेपी विधानपार्षद दल के नेता के नाम पर भी चर्चा होगी.
वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. भाजपा नेता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भाजपा आलाकमान ने बिहार के एक नेता को दिल्ली तलब कर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए तैयार रहने को कहा था. लेकिन अब परिस्थितियां बदल गयी हैं. भाजपा ऐसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाना चाहती है जिसका न सिर्फ जातीय आधार हो बल्कि वह सरकार के खिलाफ मजबूती से अभियान चला सके. जेपी नड्डा नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं.
मुश्किल में है भाजपा
बीजेपी के नेता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व मुश्किल में है. वह समझ रहा है कि नीतीश कुमार के पाला बदलने से 5 प्रतिशत वोट बैंक भी उससे खिसक कर महागठबंधन में जा मिला तो फिर बडी मुसीबत होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछला प्रदर्शन दुहरा पाना असंभव सा हो जायेगा. ऐसे में अभी से ही जातीय समीकरण साधने की तैयारी करनी होगी. ऐसे तमाम मसलों पर जेपी नड्डा बिहार भाजपा के नेताओं से चर्चा करेंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...