ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नीतीश के बयान पर तेजस्वी का रिएक्शन: बोले- पहले कहते थे कि आगे...

नीतीश के बयान पर तेजस्वी का रिएक्शन: बोले- पहले कहते थे कि आगे अब यही संभालेंगे, अब क्या हो गया? मुख्यमंत्री को पैर तक छूना पड़ रहा है

08-Apr-2024 02:41 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लाखों की संख्या में हुई शिक्षकों की बहाली को लेकर महागठबंधन और एनडीए में क्रेडिट लेने की होड़ तेज हो गई है। एक तरफ तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ही बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तेजस्वी झूठ बोलते हैं। बिहार विकास का हरएक काम एनडीए की सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री के बयान पर तेजस्वी ने अपना रिएक्शन दिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले क्या कहते थे? वह कहते थे कि मीडिया पर कब्जा कर लिया है। हम जब नीतीश कुमार के साथ थे तो कहते थे कि आगे अब यही संभालेंगे। अच्छा काम कर रहे हैं। वे कहते थे कि नई पीढ़ी के लोग हैं, नौकरियां दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमलोग नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बारे में दो महीने पहले कहते थे कि ये लोग कोई काम करता है क्या? अपने मंत्रियों को बैठाकर नीतीश कुमार कहते थे कि देखो केंद्र वाला पैसा नहीं दे रहा है लेकिन आज क्या हो गया है?


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात आप लोग छोड़ दीजिए। जो दौर लालू जी के सामाजिक न्याय का रहा। ऊंची जाति के लोग गरीब और छोटी जाति के लोगों को अपने सामने बैठने तक नहीं देते थे लेकिन अब समय बदल गया है। आखिर यह परिवर्तन कैसे आया और किसने किया। आज किसी भी समाज के लोग अपने अधिकार के लिए लड़ सकते हैं। यह काम तो लालू प्रसाद ने ही किया है।


उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री की हालत तो आपलोग देख ही रहे हैं। उन्हें पैर तक छूना पड़ रहा है। हमको तो वह तस्वीर बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी। चार लाख से लेकर चार हजार तक एमपी बना रहे हैं। चार हजार एमपी अगर बनेगा तो नरेंद्र मोदी को कितना पार्लियामेंट बनाना पड़ेगा? मोदी की बात नहीं, बल्कि मुद्दे की बात होनी चाहिए। तेजस्वी ने यह बातें गया रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर कही। गया में वे महागठबंधन के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे।