ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / AES को सूबे के उखाड़ फेंकने का नीतीश सरकार ने किया वादा, स्पेशलिस्ट...

AES को सूबे के उखाड़ फेंकने का नीतीश सरकार ने किया वादा, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की बुलायी बैठक

25-Jul-2019 03:56 PM

By 9

PATNA: बिहार से एईएएस को उखाड़ फेंकने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. इसी बात को लेकर एक अणे मार्ग के संकल्प में सीएम नीतीश कुमार ने इस बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ बैठक की. इस बैठक में पटना एम्स, आईजीआईएमएस, पीएमसीएच, एनएमसीएच, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के डॉक्टरों के अलावा आयुर्वेद के डॉक्टर भी शामिल थे. सीएम नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई इस बैठक में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे. विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ बैठक बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस जानलेव रोग के असल  कारणों का पता करना बेहद जरुरी है जिससे समय रहते लोगों की जान को बचाया जा सके. डॉक्टरों के साथ बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि सरकार इस बीमारी को लेकर एक सर्वे करा रही है और सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सरकार इस बीमारी से बचाव के लिए और कारगर कदम उठाएगी. सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ सीएम ने कहा कि इस बीमारी से प्रभावित इलाकों में सभी परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका की मदद से सभी परिवारों को जोड़ा जा रहा है. लोगों को पीने का साफ पानी मिले इसलिए हर घर नल जल योजना चलायी जा रही है. बैठक के दौरान सीएम ने एलोपैथिक डॉक्टरों से इस बीमारी के बारे में और ज्यादा रिसर्च करने की बात कही. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट