ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: 11 साल लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी ने बेच दी प्रेमिका की जमीन, FIR के आदेश

Bihar News: औरंगाबाद में 11 साल की लिव-इन रिलेशनशिप के बाद प्रेमी प्रेमिका की जमीन बेचकर हुआ फरार। पीड़िता ने बिहार महिला आयोग में की शिकायत, FIR के आदेश।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ 11 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक महिला को अपने प्रेमी से विश्वासघात का सामना करना पड़ा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने भरोसे में अपनी जमीन प्रेमी के नाम कर दी थी, लेकिन उसने न केवल जमीन अपने नाम करवाई, बल्कि उसे बेचकर फरार भी हो गया। इस धोखाधड़ी ने महिला को आर्थिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। अब वह न्याय की गुहार लगाने के लिए बिहार राज्य महिला आयोग के पास पहुँची है।


मंगलवार, 1 जुलाई को पटना में बिहार राज्य महिला आयोग ने इस मामले की सुनवाई की है। पीड़िता ने अपने बयान और दस्तावेजों के साथ आयोग को पूरी घटना बताई है। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जाँच के आदेश दिए और जाँच पूरी होने के बाद आरोपी प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जारी किया है।


उसी दिन आयोग ने इस मामले के साथ-साथ दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण और अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े 12 अन्य मामलों की सुनवाई भी की। कुल 13 केसों में से तीन दहेज उत्पीड़न से संबंधित थे। सभी पीड़िताओं को अगली सुनवाई की तारीख दी गई है, ताकि उनकी शिकायतों पर विस्तृत जाँच और कार्रवाई हो सके। आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पीड़िताओं को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिले, जिससे उनकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा हो सके।


ज्ञात हो कि बिहार राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन 9 जून 2025 को हुआ था और तब से यह महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पुनर्गठन के बाद से आयोग के पास रोज़ाना दर्जनों शिकायतें पहुँच रही हैं, जिनमें दहेज, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।