ब्रेकिंग
अगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेज

Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत

बिहार राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती अपडेट में सभी 239 वोट वैध पाए गए हैं और पहली वरीयता के मतों में एनडीए के उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिख रही है। वोटों के गणित के आधार पर एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू कर दी गई है. काउंटिंग में पहला अपडेट सामने आया है, जिसके बाद ये तय हो गया है कि एनडीए के पांचों उम्मीदवार की जीत होने वाली है. हालांकि औपचारिक रिजल्ट आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा. 


सभी वोट सही पाये गये

राज्यसभा चुनाव में 243 विधायकों को वोटिंग करना था. लेकिन राजद के एक और कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग से गायब रहे. लिहाजा कुल 239 विधायकों ने ही वोट डाला. काउंटिंग शुरू होते ही सारे वोटों की जांच की गई. विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक सारे 239 वोट वैद्य पाये गये हैं. यानि वे सब सही हैं और सारे वोट की गिनती होगी. काउंटिंग के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पहली वरीयता के मतों की गिनती भी शुरू हो गई है. इसमें भी एनडीए के सभी उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिख रही है. 


एनडीए की जीत तय

चूंकि सारे वोट वैद्य और सही पाये गये हैं इसलिए एनडीए की जीत तय हो गई है. दरअसल, इस चुनाव में एनडीए के 202 विधायकों ने वोट डाला है. जीत के लिए एक उम्मीदवार को 41 वोट चाहिये. एनडीए के चार उम्मीदवारों के हिस्से 41 वोट आये. पांचवे उम्मीदवार के हिस्से 38 वोट आये. दूसरी ओर आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह के हिस्से सिर्फ 37 वोट आये.

इसके अलावा एनडीए के पांचवे उम्मीदवार को दूसरी वरीयता का ढ़ेर सारा मत मिला है. लिहाजा जीत और पक्की हो गयी है. अब सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता