ब्रेकिंग
MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट

इस दिन से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का शीतकालीन, पांच दिनों में होंगी 5 अहम बैठकें

Bihar Assembly Winter Session 2026: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। 5 दिवसीय सत्र में विधानसभा और विधान परिषद की पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान विधेयकों, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Bihar Assembly Winter Session 2026
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Winter Session 2026: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिनों के इस सत्र में विधानसभा और विधान परिषद की कुल पांच बैठकें होंगी। बुधवार, 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।




शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी। विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, विधेयकों और अन्य सरकारी कार्यों को सदन के पटल पर रखा जा सकता है। हालांकि, सत्र की विस्तृत कार्यसूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।




इस सत्र में विपक्ष को भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने का मौका मिलेगा। वहीं, सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और राज्य से जुड़े प्रमुख विषयों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। यह सत्र नई सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव के बाद सदन में कई नए चेहरे नजर आएंगे। नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को अपने क्षेत्र और मतदाताओं से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा।




इससे पहले बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक चला था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद यह पहला सत्र था। मानसून सत्र के दौरान कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए थे और विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया था। ऐसे में आगामी शीतकालीन सत्र में भी विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता