ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

नालंदा के चंडी प्रखंड में निगरानी टीम ने 17 हजार रुपये रिश्वत लेते संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामला वेतन भुगतान के बदले घूस मांगने से जुड़ा है।

बिहार न्यूज
निगरानी की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में विजिलेंस की लगातार रेड के बावजूद कुछ लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि शायद घूस लेने की कसम ही खा रखी है। यही का कारण है कि ऐसे रिश्वतखोर आए दिन घूस लेते पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से जुड़ा है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय की टीम ने एक घूसखोर को रंगेहाथ पकड़ा है। 


निगरानी की टीम ने नालंदा के चंडी प्रखंड संसाधन केंद्र के शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17,000/- (सत्रह हजार) रूपये घूस लेते हुए प्रखण्ड संसाधन केन्द्र, चण्डी स्थित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़, मुबारकपुर निवासी नागेन्द्र प्रसाद सिंह के बेटे धर्मेन्द्र कुमार ने निगरानी के पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था। चंडी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी को भी आरोपी बनाया था। पुष्पा कुमार के द्वारा अंतर वेतन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। 


निगरानी ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड पुष्पा कुमारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, चण्डी, जिला-नालंदा के विरूद्व अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता अमरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।


 प्राथमिकी अभियुक्त पुष्पा कुमारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, चण्डी, जिला-नालंदा द्वारा रिश्वत की राशि को स्वयं  ग्रहण करने के बजाए राशि को मनोज कुमार वर्मा को देने के लिए कहा गया जिस  आलोक में अप्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा, संसाधन शिक्षक, प्रखण्ड संसाधन केन्द्र, चण्डी, जिला- नालन्दा को 17,000/- (सत्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए प्रखण्ड संसाधन केन्द्र, चण्डी स्थित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें