ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar News: दरभंगा में काल बनकर सड़क पर फर्राटे मारता रहा अनियंत्रित हाइवा, आधा दर्जन लोगों को कुचला

Bihar News: बिहार के दरभंगा में तेज रफ्तार हाइवा ने कई लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने चालक सौरभ कुमार और उपचालक सूरज कुमार की जमकर की पिटाई। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा में मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित हाइवा ने शहर की सड़कों पर कहर बरपाया है। तेज रफ्तार में दौड़ रहे इस हाइवा ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाइवा का पीछा किया और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मोहल्ले में सामने से आ रहे एक ट्रक के कारण हाइवा को रोक लिया गया। इसके बाद भीड़ ने चालक और उपचालक को गाड़ी से उतारकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।


जानकारी के अनुसार, हाइवा ने दरभंगा टावर से किलाघाट की ओर तेजी से दौड़ते हुए कई लोगों को चपेट में लिया। गुस्साई भीड़ ने करीब 6 किलोमीटर तक हाइवा का पीछा किया और रहमगंज में इसे घेर लिया। चालक सौरभ कुमार (30) और उपचालक सूरज कुमार (25) दोनों नारायणपुर भागलपुर के निवासी हैं। इनको भीड़ ने करीब आधे घंटे तक पीटा है, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुछ लोगों ने मानवता दिखाते हुए उनकी जान बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।


इस घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा पुलिस हरकत में आई। शुरुआत में उग्र भीड़ के कारण पुलिस को हस्तक्षेप करने में मुश्किल हुई, लेकिन सदर SDPO राजीव कुमार के नेतृत्व में पाँच थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक और उपचालक को भीड़ से बचाकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने हाइवा में तोड़फोड़ भी की, जिससे वाहन को भी काफी नुकसान पहुँचा है।