ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

‘नीतीश कैबिनेट के विस्तार में सभी वर्गों का रखा गया ख्याल’, सुशील मोदी ने मंत्रियों को दी बधाई

‘नीतीश कैबिनेट के विस्तार में सभी वर्गों का रखा गया ख्याल’, सुशील मोदी ने मंत्रियों को दी बधाई

15-Mar-2024 07:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत किया और भाजपा-जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को बधाई दी है।


सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, इसलिए यह एक संतुलित मंत्रिमंडल है। इसमें जहां प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोग हैं, वहीं कुछ विधायकों को पहली बार मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया गया है।


उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं को मंत्री बना कर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण का ध्यान रखा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मंत्री नये उत्साह के साथ अपने-अपने विभाग में जनहित के काम तेजी से निपटाएंगे।