पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
02-Mar-2024 09:25 AM
By First Bihar
DESK : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है और माफी मांगने के लिए कहा है। इस नोटिस में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया वीडियो पूरा नहीं है और उसके साथ छेड़छाड़ किया गया है।
इस लीजल नोटिस में केंद्रीय मंत्री के वकील ने कहा है कि वीडियो के कैप्शन को जानबूझकर छिपाया गया है। यह बदनाम करने की साजिश है और वीडियो को लेकर दिया गया शीर्षक भी पूरी तरह से गलत है और तथ्यात्मक रूप से बातों को तोड़ मरोड़कर पेश करने का प्रयास किया गया है। वकील ने कहा है कि मेरे मुवक्किल का अपमान करने और उसको नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है और पार्टी के बीच में मतभेद पैदा करने की कोशिश की गई है।
वहीं, इस नोटिस में कहा गया है कि वैचारिक रूप से विरोधी राजनीतिक दल के सदस्य होने के नाते कांग्रेस पार्टी की ओर से यह जान बूझकर और गलत पोस्ट किया गया है। अपने सोशल मीडिया साइट पर मेरे क्लाइंट के बारे में पूरी तरह से जानने के बाद ही किसी वीडियो या बयान को साझा किया जाना चाहिए। इसलिए हम आपको कानूनी नोटिस भेज रहे हैं।
इसके साथ ही लीगल नोटिस में सोशल मीडिया साइट से उस बयान या फिर वीडियो को हटाने के लिए भी कहा गया है। इसके साथ-साथ तीन दिन के भीतर लिखित में माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस में आगे कहा गया है कि अगर आपकी ओर से ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर हमारे पास दीवानी और फौजदारी दोनों का विकल्प खुला है।
आपको बताते चलें कि कांग्रेस की ओर से आज यानी 1 मार्च 2024, को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया। करीब 19 सेकेंड के वीडियो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से कही गई बातों को तोड़ मोड़ कर बताया गया। वीडियो में किसान और मजदूर को दुखी बताया गया है जो कि सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करती है।