ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निकाह में आये रिश्तेदारों के लिए अब राशन नहीं बचा, बाहर से आये...

निकाह में आये रिश्तेदारों के लिए अब राशन नहीं बचा, बाहर से आये 17 लोगों की मेजबानी से परेशान है परिवार

22-Apr-2020 08:48 AM

ARA : 18 मार्च को अपने एक रिश्तेदार के निकाह में आए 17 लोग लॉकडाउन के कारण  फंस गए हैं. अब मेजबान के यहां भी अनाज का स्टॉक कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा. इसके साथ खी राशन लाने के लिए जमा पूंजी भी अब नहीं बची है. उनलोगों पर खाने का संकट भी मंडराने लगा है.  जिसके बाद वे लोग प्रशासन से अपने घर भेजने की गुहार लगा रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि आरा के नवादा मोहल्ला निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन उर्फ सोनू के छोटे भाई गुड्डू का निकाह 18 मार्च को होना था .जिसके लिए 14 मार्च से ही रिश्तेदारों की भीड़ जुटने लगी थी. निकाह के अगले दिन कुछ  मेहमान चले गए थे तो वहीं दूर से आए कुछ मेहमान जाने की तैयारी में जुटे थे. इसी बीच कोरोना  को लेकर शहर में जनता कर्फ्यू लग गया और इसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया. जिसके कारण मेहमान आरा में फंस गए. वो घर जाना चाहते हैं लेकिन कोई साधन नहीं होने की वजह से घर नहीं जा पा रहे हैं.


जिसके बाद एक महिने से ज्यादा से घर में 25 लोगों का खाना बनाना पड़ रहा है. घर के मुखिया सोनू का कहना है कि ऐसी स्थिति कुछ दिन और बनी रही तो हमारी हालत बिलकुल ही खराब हो जाएगी. मेहमान अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन कोई भी रास्ता नहीं होने के कारण वह घर में ही फंसे हैं. हम जिला प्रशासन से इसके लिए मदद मांग रहे हैं कि किसी तरह मेहमान को उनके घर पहुंचा दिया जाए. निकाह के बाद उनके घर में फंसे 17 मेहमानों में से 12 लोग टाटा, गुजरात के दो और बाकी के तीन मेहमान लोकल ही हैं. सबका कहना है कि हमें जल्द से जल्द घर पहुंचा दिया जाए, क्योंकि हमारे परिवार वालों को भी यहां फंसे होने से परेशानी हो रही है.