ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / NEET UG Admit Card 2024: NTA ने जारी किया प्रवेश पत्र, इस दिन...

NEET UG Admit Card 2024: NTA ने जारी किया प्रवेश पत्र, इस दिन होगा एग्जाम, डेढ़ बजे तक ही मिलेगी एंट्री

02-May-2024 08:51 PM

By First Bihar

PATNA: NEET UG परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने आज जारी कर दिया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 20 मिनट तक होगी। सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। डेढ़ बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार बिहार में एक लाख 39 हजार परीक्षार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।


 35 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। एडमिट कार्ड में दिये गये परीक्षा केंद्र पर पहले पहुंचे क्योंकि डेढ़ बजे तक की परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी की तो एग्जाम देने से वंचित रह जाएंगे। इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। वही सेंटर पर फुल शर्ट पहनकर ना जाएं इसकी जगह हाफ शर्ट या टी शर्ट पहन सकते हैं। 


वही किसी तरह के आभूषण, ताबिज, कड़ा, लॉकेट पहनकर ना जाए। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के सिवाय कुछ भी नहीं ले जाना है यहां तक की पेन भी परीक्षा केंद्र पर ही दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ ओरिजिनल आईडी साथ लाना होगा। फोटो कॉपी आईडी मान्य नहीं होगी। किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस भी सेंटर पर छात्र नहीं ले जा सकते।